जोधपुर.
जिले के एक गांव के खेत में सामूहिक बलात्कार से आहत एक युवती ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। एक नामजद व दो अन्य युवकों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार व आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया। अभी तक कोई भी आरोपी पकड़ में नहीं आ सका।
जांच कर रहे उपाधीक्षक के अनुसार अ_ारह वर्षीय युवती व उसके पिता गत पांच सितम्बर की रात घर में सो रहे थे। इस दौरान परिवार का कोई और सदस्य नहीं था। तड़के चार बजे खेत से पुत्री के चिल्लाने की आवाज आने लगी तो पिता की आंख खुल गई। घर में पुत्री को गायब पाया। वह टॉर्च लेकर चिल्लाने की आवाज की तरफ खेत में गए, जहां तीन युवक उसकी पुत्री के साथ बलात्कार करते नजर आए।
पिता को देख तीनों युवक भाग गए। पुत्री नग्न हालत में थी। वो पुत्री को जैसे-तैसे घर लाए और मामले की जानकारी ली। इस बीच, युवती ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। पिता उसे नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां से मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया। इलाज के दौरान युवती की मृत्यु हो गई। पुलिस भी अस्पताल पहुंची और पिता की तरफ से एक नामजद और दो अन्य युवकों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार व आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया। साथ ही मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंपा गया।
बहन की ननद का पुत्र है एक आरोपी
पुलिस का कहना है कि पीडि़ता का पिता मौके पर पहुंचा तो तीनों युवक भागते नजर आए थे। एक युवक को पिता ने पहचान लिया। जो उसकी बड़ी बहन की ननद का पुत्र बताया जाता है। शेष दोनों अज्ञात हैं। पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश दी, लेकिन वो पकड़ में नहीं आ सका।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ncO0O2
0 comments:
Post a Comment