जोधपुर.
बासनी थाना पुलिस ने धातु की चेन को सोने की बताकर एम्स में आने वाले दो परिजन से 2.05 लाख रुपए ऐंठने के मामले में एक युवक को बापर्दा गिरफ्तार किया। उससे अस्सी हजार रुपए भी बरामद किए गए।
थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि नागौर में मेड़ता रोड थानान्तर्गत पुंजियास गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र बीबल बिश्नोई से गत 25 को एम्स के बाहर धातु की चेन को सोने की बताकर एक लाख रुपए ऐंठ लिए गए थे। वहीं, रियां बड़ी तहसील में धनेरिया लील गांव निवासी सुशील पुत्र रामपाल जाट से एम्स के बाहर एक युवक ने धातु की चेन को सोने की बताकर 1.05 लाख रुपए ऐंठ लिए थे। धोखाधड़ी के अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
संदिग्धों से जांच के बाद पुलिस ने कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत राजीव गांधी कॉलोनी निवासी प्रकाश उर्फ राजू पुत्र रामाराम बावरी को गिरफ्तार किया। उससे 80 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं। उसने सुशील जाट से ठगी करना भी कबूल किया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CWHhMR
0 comments:
Post a Comment