जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत मोती मार्केट के पास झालामण्ड गांव रोड पर टेंट व्यवसायी ने सोमवार सुबह अपने ऑफिस में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया।
पुलिस के अनुसार मूलत: उत्तर प्रदेश में कानपुर हाल झालामण्ड के पास शंकर नगर निवासी ब्रह्मदेव (38) पुत्र रामसेवक शर्मा की झालामण्ड गांव रोड पर मोती मार्केट के पास सोनू टेंट कम्पनी नामक दुकान है, जहां टेंट बनाने व रिपयेरिंग का काम होता है। ब्रह्मदेव सुबह छह बजे मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला और फिर ऑफिस पहुंचा, जहां उसने रस्सी से फंदा लगाकर लटक गया। कुछ देर बाद कर्मचारियों ने मोटरसाइकिल व ऑफिस के बाहर जूते देखे तो मालिक के ऑफिस में होने का पता लगा। वे ऑफिस में गए तो ब्रह्मदेव फंदे पर लटक रहा था। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। कर्मचारियों ने मालिक की पत्नी शांति को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव एम्स मोर्चरी भिजवा दिया गया। एएसआइ अचलाराम ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।
फिलहाल आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मृतक अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ जोधपुर रहता था। ससुर भी कुछ दिन से उनके साथ थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39KrCDw
0 comments:
Post a Comment