महिला को झांसा देकर टॉपस ऐंठे, कागज खोला तो कंकर व कागज निकले

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
उदयमंदिर थानान्तर्गत सोजती गेट के बाहर मेहनत मजदूरी करने वाली महिला को रुपए की गड्डी व कपड़े देने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने कानों से टॉपस खुलवाकर ऐंठ लिए। महिला ने कागज खोला तो उसमें गड्डी की जगह कागज और टॉपस की जगह कंकर-पत्थर निकले।

पुलिस के अनुसार नई सड़क पर एक होटल के पीछे रहने वाली महिला सोजती गेट के आस-पास दुकानों व ऑफिसों में साफ-सफाई करती है। वह शुक्रवार सुबह सोजती गेट के बाहर कपड़े की दुकान में सफाई कर रही थी। तब एक अज्ञात व्यक्ति वहां आया और मदद करने का बताकर बाहर ले गया। एक दुकान के पास पहुंचने पर उस व्यक्ति ने महिला को रुपए की गड्डी दिखाई और कहा कि यह रुपए वह रख ले, लेकिन महिला ने इनकार कर दिया। तब उस व्यक्ति ने मदद करने के लिए आने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि उसकी पत्नी कपड़े लेकर आ रही है।
उस व्यक्ति ने महिला से कहा कि उसके कानों में टॉपस पहने हुए हैं। उसकी पत्नी ने टॉपस देख लिए तो कपड़े नहीं देगी। इसलिए वह टॉपस उतार दे। झांसे में आई महिला ने टॉपस उतारे और अपने पास पचास रुपए के नोट में बांधने लगी। तब उस व्यक्ति ने टॉपस व पचास का नोट ले लिया और उन्हें एक कागज में बांधकर महिला को लौटा दिया। फिर महिला दुकान में लौट आई। काम समाप्ति पर महिला ने कागज खोला तो उसमें टॉपस की जगह कंकर-पत्थर और रुपए की जगह कागज निकले। महिला ने दुकान मालिक को अवगत कराया। फिर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर युवक की तलाश शुरू की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38H3K3q
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment