दो दुकान से कीमती समान व मकान से रुपए चोरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सूरसागर थानान्तर्गत राधा स्वामी सत्संग भवन के पास स्थित सीमेंट व सैनेट्री और हैण्डीक्राफ्ट की अलग-अलग दुकानों से चोरों ने कीमती सामान चुरा लिया। वहीं, रावटी रोड पर खरबूजा बावड़ी स्थित मकान से रुपए चोरी कर लिए गए।
पुलिस के अनुसार नैनची बाग निवासी रविन्द्र पुत्र दौलतराम सांखला की राधा स्वामी सत्संग भवन के पास सीमेंट और सैनेट्री सामान की दुकान है। पड़ोस में राजेश सांखला की हैण्डीक्राफ्ट की दुकान है। गत 2 सितम्बर की रात चोरों ने सीढिय़ों के दरवाजे का ताला तोड़ा और दुकानों में घुसे। चोरों ने रविन्द्र की दुकान से सैनेट्री सामान, नल व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। वहीं, पड़ोस की दुकान से ड्रिल मशीन, कटर मशीन व अन्य मशीनें व सामान चुराकर ले गए। दोनों दुकान मालिक दूसरे दिन दुकान आए तो चोरी का पता लगा। पुलिस ने संयुक्त एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू की।
चोरी की एक अन्य वारदात रावटी रोड पर खरबूजा बावड़ी के पास नैनची बाग स्थित रामावतार पुत्र चंपालाल शर्मा के मकान में हुई। चोर ने गत 29 अगस्त की रात तीन बजे मकान से पर्स चुरा लिया। जिसमें पांच हजार रुपए, चांदी का सिक्का व दो मोबाइल थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n00jNz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment