गांव पहुंचे संभागीय आयुक्त ने जानी प्रशासन गांवों के संग अभियान की तैयारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने शनिवार को मंडोर पंचायत समिति के सुरपुरा गांव में जाकर प्रशासन गांव के संग अभियान की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। ग्राम पंचायत के सभागार में बैठकर उपखंड अधिकारी अपूर्वा पोरवाल, विकास अधिकारी चतुर्भुज ढाका व तहसीलदार रमेश कुमार सहित अन्य कर्मचारियों से एक-एक बिंदु पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार यह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। 24 सितंबर को गांव में आयोजित प्री कैंप में तैयारी अच्छी तरह से कर ली जाए। संभागीय आयुक्त ने ग्राम पंचायत सभागार में बैठक के बाद पैदल चलकर अधिकारियों व सरपंच जुगता राम के साथ व ग्रामीणों के साथ गांव की विजिट की। गांव में पानी की सप्लाई के लिए बनाए मॉडल का अवलोकन किया।
-----
शुभम का राजस्थान टीम में चयन
जोधपुर। केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड की ओर से द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र हरियाणा में अखिल भारतीय सिविल सेवा वॉलीबाल प्रतियोगिता 20 से 24 सितम्बर तक होगी। इसमें राजस्थान की टीम में जोधपुर से शुभम खोईवाल का चयन हुआ है। शुभम वर्तमान में शारीरिक शिक्षा रा उ प्रा वि देवातु सेखाला में कार्यरत हैं। शुभम पूर्व में भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर प्रथम व दूसरा स्थान प्राप्त कर चुके हैं। शुभम के पिता कन्हैयालाल भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CoAIlK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment