फायरिंग कर सोलर की 48 प्लेटें लूटी, चार गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
जिले के बाप थानान्तर्गत खाखूरी गांव स्थित सोलर प्लांट में शनिवार रात दो-तीन बजे पांच वाहनों में सवार 25-30 लोगों ने धावा बोला और फायरिंग कर सोलर की 48 प्लेटें लूटकर ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार जनों को रविवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल ने बताया कि खाखूरी में अजून पावर कम्पनी का सोलर प्लांट है। 70 मेगावाट सोलर प्लांट सोलिस सोलर कम्पनी ने कॉन्ट्रैक्ट पर ले रखा है। पांच बोलेरो पिकअप में सवार 25-30 लोगों ने शनिवार रात दो-तीन बजे प्लांट में धावा बोला। हमलावर फायर करते हुए प्लांट में घुसे और 48 सोलर प्लेटें पिकअप में डाल दी।

यह देख प्लांट के सुरक्षाकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने फिर फायर कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही सिक्योरिटी गार्ड की कैम्पर को टक्कर मार दी। फिर फायर करते हुए वहां से भाग निकले।
सुरक्षाकर्मियों ने लुटेरों का पीछा किया, लेकिन हमलावरों ने फायर वाहन ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। साथ ही मौके से भाग गए। पुलिस वारदातस्थल पहुंची और लुटेरों की तलाश शुरू कराई। सोलर प्लांट के क्षेत्रीय मैनेजर धु्रव की शिकायत पर डकैती का मामला दर्ज किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (फलोदी) दीपक शर्मा व वृत्ताधिकारी (फलोदी) पारस सोनी व थानाधिकारी देरावरसिंह के नेतृत्व में पुलिस ने डकैतों के आवाजाही वाले रूट पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। संदिग्धों की सूची बनाकर तलाश कराई गई।
पुलिस ने चार संदिग्धों की पहचान की और विभिन्न जगहों पर दबिशें देकर हिरासत में लिया। वारदात स्वीकारने पर देचू थानान्तर्गत नाथड़ाऊ गांव में मांगलियों की ढाणी निवासी राजूसिंह पुत्र कालूसिंह मांगलिया, कुम्भसिंह पुत्र अनोपसिंह, चामूं गांव में भीमसागर निवासी बादरसिंह पुत्र उगमसिंह और पोकरण तहसील में डिडानिया निवासी अब्दुल रहीम उर्फ कालू खां पुत्र जानूं खां को गिरफ्तार किया गया। इनसे वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

तीन जिलों में कई वारदातों का खुलासा
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वारदात से पहले वे पूरी जानकारी हासिल करते हैं। फिर एक स्थान पर एकत्रित होकर पूरी साजिश के साथ वारदात करते हैं। बोलेरो कैम्पर या पिकअप में सवार होकर प्लांट पहुंचते हैं। वाहनों के आगे लोहे के भारी बम्पर लगे होते हैं। जिसकी मदद से दीवार तोड़कर धावा बोलते हैं। सुरक्षा गार्ड के सामने आने पर एक-दो युवक फायर कर दहशत फैला देते हैं। फिर सोलर प्लेटें लूटकर भाग जाते हैं। आरोपियों ने जैसलमेर, बीकानेर व जोधपुर ग्रामीण में अनेक वारदातें करना स्वीकार किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hJkOuk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment