किसानों को दी बाजरा की वैरायटियों की जानकारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से प्रायोजित जलवायु सहिष्णु कृषि तकनीकी व पद्धतियों के व्यापक अभियान के अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय विस्तार शिक्षा निदेशालय व बाजरा परियोजना की ओर से मंगलवार को कृषक वैज्ञानिक संवाद आयोजित किया गया। प्रसार शिक्षा के निदेशक डॉ ईश्वरसिंह ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश के किसानों व वैज्ञानिकों से किया गया सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया। विश्वविद्यालय सभागार में करीब 250 किसान, विषय विशेषज्ञ व निदेशक मौजूद थे।
-
बाजरा वैरायटियों का प्रदर्शन
बाजरा परियोजना के डॉ विकास खण्डेलवाल ने किसानों को बाजरा की विभिन्न वैरायटियों को दिखाया। बाजरा परियोजना समन्वयक डॉ सी तारा सत्यवती ने बाजरा सहित अन्य मोटे अनाजों का महत्व बताते हुए कहा कि युनाइटेड नेशन्स की ओर से वर्ष 2023 को इंटरनेशनल इयर ऑफ पर्ल मिलेट्स के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान किसानों को खेती में आने वाली समस्याओं को वैज्ञानिकों से संवाद कर दूर किया गया।
--



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CVrEVG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment