अभिनेता रणबीर कपूर ने अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ मनाया जन्मदिन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर ने मंगलवार को अपना 39वां जन्म दिन पाली जिले के जवाई बांध क्षेत्र के एक निजी रिसोर्ट में मनाया। उपराष्ट्रपति के जोधपुर में उम्मेद भवन में विजिट कार्यक्रम के कारण सुरक्षा कारणों से जन्म दिन की पार्टी जवाई क्षेत्र के निजी रिसोर्ट में रखी गई। अभिनेत्री आलिया भट्ट व अभिनेता रणबीर कपूर रविवार को चार्टर विमान से जोधपुर आने के बाद पिछले तीन दिनों से प्रकृति के बीच पैंथर विचरण क्षेत्र जवाई लेपर्ड हिल्स में घूमने का लुत्फ उठा रहे है। लेपर्ड हिल्स वनविभाग की ओर से कंजर्वेशन क्षेत्र घोषित है।

‘हैप्पी बर्थडे माई लाइफ ’
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर पाली जिले के जवाई बांध क्षेत्र के एक निजी रिसोर्ट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘हैप्पी बर्थडे माई लाइफ ’ । इसी क्षेत्र के निजी रिसोर्ट में मंगलवार को रणबीर ने अपना ३९ वां जन्म दिन कुछ चुनिंदा मित्रों व परिजनों के साथ मनाया। रणबीर के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी पहुंची है। हालांकि पार्टी में रणबीर की मां अभिनेत्री नीतू सिंह के भी शामिल होने की सूचना थी। जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने जा रहे बॉलीवुड के चर्चित जोड़े रणबीर-आलिया भट्ट जोधपुर में मेहरानगढ़ फोर्ट, उम्मेद भवन और बालसमंद पैलेस की लोकेशन देखने बुधवार को सडक़ मार्ग से जोधपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।

आालिया की मां सोनी राजदान ने भी रणबीर कपूर का फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

मारवाड़ में ढूंढ रहे हैं वेडिंग डेस्टिनेशन
यह भी कहा जा रहा है कि आलिया और रणबीर यहां वेडिंग डिस्टिनेशन भी फाइनल करने आए हैं। मारवाड़ क्षेत्र वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए सेलिब्रिटीज को काफी लुभा रहा है। खासतौर पर इसका गोडवाड़ क्षेत्र। यह लेपर्ड देखने का सबसे बेहतर स्थान होने के साथ ही वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर पहली पसंद बन चुका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Zz31jf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment