उत्कृष्ट कार्य करने वाले 199 रेलकर्मी सम्मानित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

जोधपुर रेल मण्डल पर 66वां रेल सप्ताह समारोह सोमवार को मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय में मनाया गया । समारोह की मुख्य अतिथि मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 199 रेलकर्मियों को सम्मानित किया।पाण्डेय ने जोधपुर रेल मण्डल को महाप्रबन्धक स्तर पर 8 शील्ड विजेता विभाग के शाखा अधिकारी, 20 व्यक्तिगत पुरस्कार तथा 11 सामूहिक पुरस्कार विजेता अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया । इसके अलावा मण्डल पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 101 कर्मचारियों को नकद राशि, प्रमाण पत्र व मेडल दिए। व्यक्तिगत रूप से तथा 15 समूह के 98 कर्मचारियों को सामूहिक रुप से पुरस्कृत किया। इससे पूर्व वरिष्ठ मंड़ल कार्मिक अधिकारी रघुवीरसिंह चारण ने पुरस्कारों का विवरण दिया ।

-

मण्डल स्तर पर मिली शील्ड्स

वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार मण्डल स्तर की शील्ड में संरक्षा ग्रेड स्टेशन जोधपुर रेलवे स्टेशन को, संरक्षा ग्रेड बी स्टेशन समदड़ी स्टेशन को, राजभाषा शील्ड कार्मिक विभाग मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय को,परिवार कल्याण शील्ड रेलवे अस्पताल की डॉ नेहा तिवारी को, सर्वश्रेष्ठ ट्रेक रखरखाव की शील्ड वरिष्ठ अनुभाग अभियंता रेल पथ जोधपुर को दी गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hrr5KU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment