जोधपुर.
महामंदिर थाना पुलिस ने मियों का बेरा क्षेत्र के नारायण विहार स्थित मकान से आभूषण व रुपए चोरी करने के मामले में सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। वहीं, पानी की मोटर चोरी करने के एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस ने बताया कि मियों का बेरा क्षेत्र के नारायण विहार निवासी प्रभारी चौधरी गत १३ अगस्त की रात घर की छत पर सोई थी। वो १४ अगस्त की सुबह नीचे आई तो चोरी होने का पता लगा। अलमारी से आभूषण, रुपए व अन्य कीमती सामान चोरी हो चुका था। इस संबंध में मामला दर्ज कर संदिग्धों से जांच की गई। थानाधिकारी लेखराज सिहाग के नेतृत्व में पुलिस ने पूछताछ के बाद सूरसागर में रॉयल्टी नाका के पास रावटी कच्ची निवासी राजू (२८) पुत्र संग्रामराम बावरी को गिरफ्तारी किया।
वहीं, विनीत दवे के मकान से पानी की मोटर चोरी करने के मामले में मूलत: कागा कॉलोनी हाल रावटी में हरिजन कच्ची बस्ती निवासी विक्रम जावा पुत्र सूरज वाल्मिकी को गिरफ्तार किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lpKGwx
0 comments:
Post a Comment