छात्रा संक्रमित, दो दिन में मिले तीन पॉजिटिव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना की मंद गति के बीच गत दो दिनों में तीन पॉजिटिव रोगी सामने आ चुके है। जोधपुर में सोमवार को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी एक छात्रा कोरोना संक्रमित पाई गई। हालांकि कोरोना की स्टेट रिपोर्ट में जोधपुर से 3 पॉजिटिव बताए गए हैं, लेकिन इनमें दो पॉजिटिव रविवार के हैं। एम्स डॉक्टर व उनकी पत्नी को सोमवार की स्टेट रिपोर्ट में संक्रमित बता दिया गया।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी छात्रा ने भुवनेश्वर जाने से पहले कोरोना जांच करवाई थी। इसमें वह संक्रमित पाई गई। छात्रा असिम्टोमेटिक है। उसकी कोई कांटेक्ट हिस्ट्री भी नहीं निकली है। इस तरह का रोगी निकलना स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गया है। सितंबर के 13 दिन में 8 पॉजिटिव रोगी मिले है और 8 ठीक हुए हैं। अब भी जोधपुर में कोरोना के आठ एक्टिव केस हैं। अब तक इस साल 71225 पॉजिटिव, डिस्चार्ज 67479 और 12 सौ की मौत हुई हैं। वर्तमान में 8 एक्टिव केस चल रहे हैं। उल्लेखनीय हैं कि गत दो माह से जोधपुर में कोरोना धीमा पड़ा हुआ है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/392y4Wb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment