डम्पर की टक्कर से बस पलटी, 11 घायल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर
लूनी थानान्तर्गत सरदारसमन्द रोड पर खेजड़ली के पास शनिवार सुबह डम्पर ने सड़क पर खड़ी यात्रियों से भरी बस को टक्कर मार दी। जिससे बस पलट गई और 12 जने घायल हो गए। दो जनों को भर्ती किया गया है।
थानाधिकारी शिवसिंह ने बताया कि यात्रियों से भरी एक बस सजाड़ा धाम जा रही थी। सुबह साढ़े छह बजे गोरा होटल से सरदारसमन्द रोड पर खेजड़ली के पास चालक ने सड़क किनारे बस खड़ी की और यात्रियों से किराया एकत्रित करने लग गया। इसी बीच, पीछे से तेज रफ्तार व लापरवाही से डम्पर आया और बस को टक्कर मार दी। डम्पर की रफ्तार इतनी तेज थी कि बस सड़क किनारे पलट गई। बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार यात्रियों में कोहरा मच गया। आस-पास के ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को सूचित कर यात्रियों को बाहर निकाला।
हादसे में 12 जने घायल हो गए। सभी को विभिन्न वाहनों से मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया, जहां अलवर जिले में टपूकड़ा निवासी नीतिन पुत्र सुनील गुर्जर को भर्ती किया गया। वहीं, हरियाणा में किसंदा निवासी विक्रम पुत्र राजेश जाट को एम्स में भर्ती कराया गया। अन्य सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
यह यात्री हुए घायल
हादसे में बस में सवार किसकंदा निवासी विक्रम पुत्र राजेश जाट, टपूकड़ा निवासी नीतिन पुत्र सुनील गुर्जर, हरियाणा निवासी जयप्रकाश पुत्र दरियावसिंह, उनकी पत्नी चन्द्रकला, सोनू पुत्र देशराज, रेखा पत्नी देशराज, देशराज पुत्र प्यारेलाल, हरियाणा में झज्जर निवासी रानीदेवी पत्नी सतीश कुमार, ईश्वर पुत्र हरिसिंह, चरखी दादरी निवासी प्रदीप पुत्र प्रेमसिंह जाट व अपर्णा पत्नी तेजपाल गुर्जर घायल हुए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EtEZGr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment