ROADWAYS---रक्षाबंधन पर रोडवेज ने कमाए 20 लाख

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
रक्षाबंधन के मौके पर राजस्थान रोडवेज की ओर से महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। इससे जोधपुर रोडवेज डिपो को करीब बीस लाख रुपए की आय हुई, जिसका भुगतान राज्य सरकार रोडवेज को करेगी। राज्य सरकार ने हर साल की भांति इस बार ही राखी के मौके पर महिलाओं के लिए एक्सप्रेस व रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी थी। रक्षाबंधन के दिन 24 घंटे में 18844 महिला यात्रियों ने यात्रा की।
-
आम दिनों से ज्यादा यात्रीभार
रक्षाबंधन के अवसर पर रोडवेज की बसों में आम दिनों से ज्यादा यात्रीभार प्राप्त हुआ। रोजाना जहां रोडवेज डिपो को 12 से 15 लाख रुपए की आय होती है, वहीं रक्षाबंधन के दिन 24 घंटे की महिलाओं की निशुल्क यात्रा सहित अन्य टिकट बुकिंग से करीब 20 लाख 652 रुपए की आय प्राप्त हुई। हालांकि कोरोना दौर से अब तक रोडवेज की कई बसों का संचालन बंद है। इसलिए रक्षाबंधन पर कई रुट्स पर बसें नहीं चलने से रोडवेज प्रबंधन को आय को लेकर नुकसान भी झेलना पड़ा। सही सभी रूट पर बसों का सुचारु रूप से संचालन होता तो आय का आंकड़ा तीस लाख से अधिक होता है।
--
जयपुर-पाली रुट के सबसे ज्यादा यात्री
रोडवेज जोधपुर डिपो की ओर से अन्तरराज्यीय सीमा में विभिन्न रुटों पर बसों का संचालन किया गया। इसमें सबसे ज्यादा यात्रा जयपुर-पाली रूट के थे। वहीं रोडवेज को रामदेवरा, जैसलमेर, फलोदी रुटों पर सबसे कम यात्री मिले।
---
रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। जिसका महिलाओं में क्रेज देखा गया और करीब 18800 महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की।
कुलदीप शर्मा, चीफ मैनेजर
रोडवेज डिपो, जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3grIimY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment