जोधपुर. कोरोना संक्रमण के मंगलवार को जोधपुर में शून्य केस सामने आए। जुलाई-अगस्त माह में 24वीं बार आंकड़ा शून्य रहा है। एम्स जोधपुर के जनरल मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गोपाल कृष्ण बोहरा ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर के बारे में अभी बताना असंभव है। कोई नया म्यूटेंट आएगा या लोगों में मास्क, सेनिटाइजेशन व फिजिकल डिस्टेंस आदि कम होगी तो इसके फैलने की संभावना बढ़ जाएगी। अभी फिलहाल सभी को सजग रहने की जरूरत है। डॉ. बोहरा के अनुसार लोग ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचे। यदि जाए तो सोशल डिस्टेंस की पालना अवश्य करें। बाहर जाने के दौरान मास्क लगाकर रखें। वहीं जोधपुर में एक्टिव केस 6 चल रहे है। अगस्त माह के 24 दिनों में 11 पॉजिटिव, 14 डिस्चार्ज व शून्य मौत रही हैं। इस साल 71214 पॉजिटिव, डिस्चार्ज 67470 और 12 सौ की मौत हुई हैं।
आज लगेंगे कोविशिल्ड के टीके
जोधपुर में बुधवार को कोविशिल्ड की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई जाएगी। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने कहा कि मंगलवार को 28081 के प्रथम डोज और 11370 को द्वितीय डोज लगी। वैक्सीनेशन 161 साइट्स पर आयोजित किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zhHrNb
0 comments:
Post a Comment