जोधपुर. कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजस्थान में पिछले ढाई साल में कभी भी सकारात्मक विपक्ष की पार्टी होने का परिचय नहीं दिया। यह समय भाजपा ने कभी पोस्टर वार तो कभी यह साबित करने में किकौन नेता छोटा और कौन बड़ा है, में ही जाया कर दिया।
जोधपुर यात्रा के दूसरे दिन जयपुर रवाना होने से पहले पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में पायलट विवादास्पद मु²ों पर पूछे गए सवालों के जवाब देने से बचते नजर आए। प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इतना ही कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) इस पर अपना फैसला कर चुकी है। प्रभारी अजय माकन अपनी बात रख चुके हैं। पायलट ने प्रदेश के छह जिलों में हो रहे जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि वे सभी जगह कांग्रेस के जिला प्रमुख व प्रधान बनने के प्रति आश्वस्त हैं।
किस बात का जनआशीर्वाद
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भी उन्होंने निशाने पर लिया और कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद देशभर में जनआशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। एक तरफ देश में पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं। आम आदमी महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हैं। किसान सड़कों पर हैं। किसी की बात सुनी नहीं जा रही तो ये समझ में नहीं आ रहा कि भाजपा किस बात का आशीर्वाद जनता से लेना चाह रही है। उन्होंने कहा कि ये असल मु²ों से आम लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास मात्र है। किसान बिल वापस लेने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि बिलों के विरोध में किसान आंदोलनरत है सरकार को उनसे बात करनी चाहिए। लोकतंत्र में जिद नहीं चलती।
पायलट बोले, मुझे जड़ें मजबूत करनी है
पायलट सुबह लूणी क्षेत्र के बिरामी गांव पहुंचे और कांग्रेस नेता श्याम खींचड़ की माता के निधन पर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने खींचड़ों की ढाणी में पौधरोपण भी किया। फावड़ा हाथ में लेकर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें तो जड़ें मजबूत करनी है। पायलट के साथ विधायक राकेश पारीक, रामनिवास गावडिय़ा व मुकेश भाकर, कांग्रेस नेता करणसिंह उचियारड़ा, भीमराज भाटी, राजेश मेहता, राजेश सारस्वत, विमला गुर्जर भी थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gv3KHN
0 comments:
Post a Comment