RAILWAY--प्रदेश में इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी ट्रेनें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
केन्द्र में मोदी सरकार के आने के बाद प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों से रेलवे लाइनों के विद्युतीकरण का काम तेजी से हुआ है। रेलवे ने पूरे राजस्थान में सभी ब्रॉड गेज रेललाइन पर शत-प्रतिशत विद्युतीकरण करने का फैसला लिया है। रेलवे का विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसके अगले दो-तीन साल में काम पूरा होने की उम्मीद है। मार्च 2019 तक 5379 किमी ब्रॉड गेज लाइन में से 1583 किमी रेल रुट पर विद्युतीकरण का कार्य हुआ था ।
--
दो साल में हुआ 1085 किमी पर विद्युतीकरण
आरटीआई कार्यकर्ता दीनदयाल बंग को आरटीआई से मिली जानकारी अनुसार रेलवे की ओर से 1 अप्रेल 2019 से 31 मार्च 2021 तक 1085 किमी रेलवे लाइन पर विद्युतीकरण कार्य हुआ है । प्रदेश में अब तक 50 प्रतिशत रेलवे लाइन पर विद्युतीकरण कार्य हो चुका है शेष लाइनों पर विभिन्न चरणों में कार्य अगले दो- तीन साल में पूरा होने की उम्मीद है । वर्तमान में 31 मार्च 2021 तक प्रदेश में 2668 किमी रेलवे लाईन पर विद्युतीकरण हो चुका है व 2886 किमी रेलवे लाइन पर विद्युतीकरण कार्य विभिन्न चरणों में चल रहा है ।
---
ये होंगे फ ायदे
- ट्रेनों की औसत गति में इजाफ ा होगा।
- यात्रियों की यात्रा समय पर पूरी होगी।
- डीजल इंजन के धुएं से होने वाले प्रदूषण से छुटकारा मिलेगा।
- भार वहन करने की क्षमता बढ़ेगी।
- ज्यादा ट्रेनों का संचालन मुमकिन होगा।
- ईंधन आयात पर निर्भरता कम होगी।
- राजस्व की बचत होगी।
- इंजन बदलने के समय में कमी आएगी।
-------
जोधपुर मण्डल में दो हजार किमी ट्रेक
जोधपुर मंडल के सभी मार्गो का करीब 2 हजार किलोमीटर ट्रेक का विद्युतीकरण का कार्य शत-प्रतिशत स्वीकृत है, जिसको पूरा करने का लक्ष्य दिसम्बर 2023 रखा गया है।
--
ये 2021-22 तक पूरे करने है
- 48 किमी लूणी-समदड़ी रूट
- 72 किमी लूनी-मारवाड़ रूट
- 32 किमी जोधपुर-लूणी रूट
- 65 किमी फु लेरा-मकराना रूट
----
उत्तर पश्चिम रेलवे में विद्युतीकरण का काम तेजी से चल रहा है। 2023 तक पूरा जोन विद्युतीकृत करने का लक्ष्य है। इस वर्ष 900 किमी विद्युतीकरण का लक्ष्य है। उम्मीद है समयानुसार लक्ष्य पूरा होगा।
लेफ्टिनेंट शशिकरण, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DafObr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment