जोधपुर. शहर के खेमे का कुआं क्षेत्र स्थित एक इंस्टीट्यूट में सिविल एयरक्राफ्ट को देख लोगों भीड़ जमा हो गई। ऐसे में यह एयरक्राफ्ट लोगों के लिए कौतहल बना नजर आया। खेमे का कुआं के लोगों की मंगलवार दोपहर एक खाली मैदान में क्षतिग्रस्त विमान को देखकर सांसें ऊपर चढ़ गई। विमान टूटा फूटा होने से इसके क्रेश होने की बात आग की तरह फैली।
पुलिस कंट्रोल रूम सूचना पहुंचने पर आनन-फानन में शास्त्रीनगर थाना और बासनी थाना की दोनों पुलिस मौके पर दौड़ती पहुंची। मीडिया भी घटना स्थल पर पहुंचा। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि यह एक डिसमेंटल यात्री विमान था जो एक संस्थान ने विमान की मरम्मत का पाठ्यक्रम शुरू करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण देने लिए दिल्ली से मंगाया था। विमान के विभिन्न पुर्जे ट्रक से आए और उन्हें जोड़ा गया। गौरतलब है कि सेवा में नहीं रहने कारण एयरलाइंस कम्पनियं अपने जहाजों को डिस्मेंटल करके बेच देती है। जांच पड़ताल के बाद शास्त्रीनगर थानाधिकारी पंकज राज माथुर और बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी वापस लौट गए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ydED2m
0 comments:
Post a Comment