फैक्ट्रियों से निकल रहे जहरीले पानी से आक्रोशित लोग सड़कों पर उतरे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
तनावड़ा फांटा के पास हनुमान नगर में कैमिकल फैक्ट्रियों से निकल रहे जहरीले पानी को लेकर क्षेत्रवासी रविवार को विरोध में उतर आए व फैक्ट्रियों के बाहर जमा होकर रोष जताया। पुलिस ने समझाइश कर उचित समाधान का भरोसा दिलाया।

हनुमान नगर विकास समिति के बैनर तले क्षेत्र की महिलाएं व पुरुष दोपहर में कैमिकल फैक्ट्रियों के बाहर जमा हो गए और विरोध करने लगे। मोहल्लेवासियों ने फैक्ट्रियों से कैमिकल युक्त पानी छोडऩे के प्रति आक्रोश जताते हुए कहा कि कैमिकल युक्त पानी खुले में छोडऩे से क्षेत्रवासियों का रहना दुश्वार हो गया है। सभी के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने फैक्ट्रियों को तुरंत प्रभाव से बंद करने की मांग की। पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और विरोध करने वालों से समझाइश की। तनावड़ा सरपंच भी मौके पर पहुंचे। क्षेत्रवासियों से वार्ता के बाद जल्द ही समस्या का उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया। क्षेत्रवासियों ने जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। तब मामला एकबारगी शांत हुआ।

गौरतलब है कि कैमिकल युक्त पानी को लेकर क्षेत्रवासियों ने फैक्ट्रियां बंद करने या उन्हें इच्छा मृत्यु देने की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xyg0gy
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment