NAND KISHORE SARASWAT
जोधपुर. प्रदेश के लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी घोषणा 'घर- घर औषधि पौध वितरणÓ योजना शुरू हुए एक सप्ताह बीतने को है लेकिन अभी तक योजना के प्रति कोई उत्साह नहीं है। पूरे जोधपुर जिले में अभी तक वनविभाग की नर्सरियों से केवल 70 हजार पौधे ही वितरित हुए है लेकिन परिवारों तक वितरण का कार्य ग्राम पंचायत समितियों व संबंधित विकास अधिकारियों के जिम्मे है। वनविभाग का जिम्मा इस बार केवल पौधे उपलब्ध कराना मात्र ही है।
ग्राम पंचायतों को भेजना पड़ रहा निर्देश
जिला कलक्टर जोधपुर के आदेश प्रत्येक ग्राम पंचायत में घर - घर औषधी पौधे वितरण कार्यक्रम 1 अगस्त से शुरू करने के लिए ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित जा चुका है। जिले की सभी ग्राम पंचायत समितियों को औषधी पौधे अपने नजदीकी नर्सरी से प्राप्त कर पौधों का घर - घर वितरण किया जाना है । लेकिन जिले की कई ग्राम पंचायतों को बार बार पौधे ले जाने के लिए निर्देशित करना पडऩा रहा है।
इस बार टारगेट घटाया
जोधपुर जिले में कुल 7 लाख 78 हजार परिवारों को घर - घर औषधि योजना के तहत तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा व कालमेघ के पौधे देने की घोषणा की गई थी लेकिन इस साल लक्ष्य में 58 प्रतिशत कटौति कर 3 लाख 21 हजार परिवारों याने मात्र 42 प्रतिशत परिवारों तक ही पौधे पहुंचाए जा सकेंगे।
जोधपुर जिले में 3 लाख 21 हजार परिवार
घर - घर औषधि योजना के तहत तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा व कालमेघ के पौधे 1 अगस्त से प्रत्येक परिवार को नि:शुल्क वितरित किए जाने है। इसमें जिला प्रशासन व जन - प्रतिनिधियों , पंचायतीराज संस्थाओं , विभिन्न राजकीय विभागों व संस्थानो , विद्यालयों और औद्योगिक घरानों इत्यादि के सहयोग से जोधपुर जिले में 3 लाख 21 हजार परिवारों को लाभान्वित होना है। इनमें जोधपुर के दो नगर निगम क्षेत्र भी शामिल है। मंडोर रेंज के कार्यवाहक क्षेत्रीय वन अधिकारी जयकिशन पुरोहित ने बताया कि जोधपुर की एकमात्र भूतेश्वर नर्सरी से अब तक नौ ग्राम पंचायत क्षेत्र के लिए 9 हजार पौधे ले जाए जा चुके है।
बारिश नहीं होने से उत्साह में कमी
जिले में 3 लाख 21 हजार परिवारों औषधिय पौधे नि:शुल्क वितरण का कार्य शुरू हो चुका है। वनविभाग की नर्सरियों से करीब 70 हजार पौधे ले जाए जा चुके है। उत्साह में कमी का एक कारण बारिश का इंतजार हो सकता है। नर्सरीवार तैयार पौधों को संबंधित पंचायत समिति , नगर पालिका एवं नगर निगम के माध्यम से वितरित करने का रूट चार्ट तैयार किया गया है। नर्सरी में तैयार पौधो को प्राप्त करने की सम्पूर्ण जिम्मेवारी संबंधित आयुक्त, अधिशाषी अधिकारी, विकास अधिकारी की है। जो पौधों का परिवहन ग्राम मुख्यालय, ग्राम पंचायत, वार्ड मुख्यालय तक पहुंचाकर प्रत्येक परिवार को वितरित करने की विस्तृत कार्ययोजना से सूचित करेंगे ।
रमेश कुमार मालपानी, उपवन संरक्षक व नोडल अधिकारी जोधपुर
पौध वितरण की योजना की फेक्ट फाइल
11 वनविभाग की नर्सरियों में हुए है पौधे तैयार
7 लाख 78 हजार 323 जोधपुर जिले में कुल परिवारों की संख्या
6 लाख 41 हजार 171 परिवार ग्रामीण क्षेत्र में
1 लाख 37 हजार 152 परिवार शहरी क्षेत्र में
3 लाख 21 हजार 839 परिवार ही इस साल करेंगे लाभान्वित
42 प्रतिशत परिवारों को ही मिल सकेगा लाभ
58 प्रतिशत शेष परिवारों को अगले वित्तीय वर्ष पौधे होंगे वितरित
8 पौधे एक किट के रूप में प्रत्येक परिवार को होंगे वितरित
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jBqBCl
0 comments:
Post a Comment