फसल की रखवाली करने खेत गए युवक ने पेड़ पर फंदा लगाया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

फसल की रखवाली करने खेत गए युवक ने पेड़ पर फंदा लगाया
लूनी.
जिले के लूनी कस्बे में फींच रोड स्थित खेत में रविवार सुबह एक युवक पेड़ पर कपड़े से फंदे पर लटका मिला। पुलिस को अंदेशा है कि उसने शनिवार रात आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया है, लेकिन मृतक मानसिक परेशान बताया जाता है।
पुलिस के अनुसार लूनी निवासी ओमसिंह (35) पुत्र भंवरसिंह राजपुरोहित शनिवार रात फींच रोड पर अपने खेत में फसल की रखवाली करने गया था। वह सुबह घर नहीं लौटा तो पुत्री खेत गई, जहां ओमसिंह पेड़ पर कपड़े के फंदे से लटका मिला। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजन व ग्रामीणों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा गया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया है, लेकिन मृतक मानसिक परेशान बताया जाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jzWhrQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment