डिवाइडर में लगे नीम के पेड़ काटने पर रोष

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
मण्डोर थानान्तर्गत लालसागर क्षेत्र में डिवाइडर के बीच लगे नीम के हरे व घने पेड़ों की कटाई से सोमवार को क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया। विरोध के चलते पेड़ों की कटाई रोक दी गई। क्षेत्रवासियों ने पुलिस में शिकयत भी दर्ज कराई।

क्षेत्रवासी महेश व्यास ने बताया कि लालसागर में मुख्य रोड पर डिवाइडर के बीच नीम के पेड़ लगे हुए हैं। जो काफी घने व हरे हो गए हैं। सीबीआइ कार्यालय के सामने से गोकुल की प्याऊ सर्किल तक रविवार को पेड़ों की छंगाई की गई। वहीं, सोमवार को डिवाइडर में लगे नीम के पेड़ों को काटना शुरू कर दिया गया। यह देख पास ही मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई। क्षेत्रवासी विरोध में उतर आए और पेड़ काटने वालों को रोक दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामला शांत कराया। बाद में क्षेत्रवासी थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसे जांच में रखा गया है।
पुलिस का कहना है कि पेड़ों के घने होने से डिवाइडर में लगी रोड लाइटों की रोशनी असरकारक नहीं हो रही थी। इसके चलते पेड़ा काटे गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iyoYGr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment