जोधपुर की डॉ.कृति भारती करेगी बालिका वधू -2 का प्रमोशन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

NAND KISHORE SARASWAT

जोधपुर. कलर्स टीवी के सर्वाधिक चर्चित धारावाहिक बालिका वधू सीजन- 2 को जोधपुर के सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ. कृति भारती प्रमोट करेगी। बालिका वधु सीजन -2 के सोशल मीडिया प्रमोशन में डॉ.कृति भारती का संबल पाकर रियल लाइफ बालिका वधुओं के बाल विवाह निरस्त करवा दंश से मुक्ति पाने की कुछ रियल स्टोरीज को प्रसारित किया जाएगा। प्रमोशनल कैंपेन में डॉ.कृति भारती खुद बालिका वधुओं के बाल विवाह दंश से मुक्ति दिलाने की मुहिम के बारे में बताएंगी। बालिका वधु-2 के प्रमोशन में बतौर एक्टिविस्ट पूरे देश से केवल डॉ.कृति भारती को ही शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है करीब एक दशक पूर्व कलर्स टीवी का पहला व टेलीविजन इतिहास का सबसे सुपरहिट शो बालिका वधु अब नए कलेवर में बालिका वधू सीजन-2 के साथ 9 अगस्त को रात्रि 8 बजे वापस शुरू हुआ है।

बाल विवाह निरस्त की रियल स्टोरीज का प्रसारण
बालिका वधु सीजन-2 के सोशल मीडिया प्रमोशन में डॉ कृति भारती के बाल विवाह निरस्त करवाई गई कुछ रियल लाइफ बालिका वधुओं के बाल विवाह की बेडियों से आजाद होकर उन्मुक्त उन्नति की उडान भरने की स्टोरीज का प्रसारण किया जाएगा। प्रसारण में बालिका वधुओं के बाल विवाह की बेडियों में जकडने, डॉ.कृति भारती की मदद से न्यायालय में बाल विवाह निरस्त करवाने से लेकर समाज एवं जिंदगी में नए मुकाम हासिल करने की तरफ कदम बढाने तक के सफर को फिल्माया है। प्रमोशनल कैंपेन में डॉ.कृति खुद बालिका वधुओं के बाल विवाह दंश से मुक्ति की दास्तां बताती नजर आएंगी। बालिका वधु की टीम ने जोधपुर के लोकेशन पर बाल विवाह निरस्त की मुहिम में सभी स्टोरिज को फिल्माया। बालिका वधु सीजन -1 के एक हजार एपिसोड पूरे होने पर कलर्स टीवी ने मुम्बई के कार्यक्रम में डॉ.कृति भारती को सम्मानित किया गया था।

बाल विवाह निरस्त की साहसिक मुहिम

डॉ.कृति भारती ने देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाकर अनूठी साहसिक पहल की थी। जिसे लिम्का बुक और वल्ड्र्स रिकॉड्र्स इंडिया व सीबीएसई पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया। डॉ.कृति ने अब तक 42 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाए और 1500 से अधिक बाल विवाह रुकवाए हैं। उन्हें यूएसए की टैफेड मैगजीन ने वल्र्ड की टॉप 10 एक्टिविस्ट सूची में शुमार किया। अंतरराष्ट्रीय संगठन पिक्सेल प्रोजेक्ट्स ने विश्व की 16 रोल मॉडल और बीबीसी की 100 प्रेरणादायक महिलाओं की सूची में शामिल किया था। हाल ही में डॉ.कृति भारती को अभिनेत्री विद्या बालन अभिनीत शेरनी मूवी की लांचिंग में रियल लाइफ शेरनीज ऑफ इंडिया टाइटल से नवाजा गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VFnuRI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment