आर्थिक तंगी व डिप्रेशन में वृद्ध ने दुकान में लगाया फंदा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सदर बाजार थानान्तर्गत सोजती गेट के भीतर स्वर्णकार समाज के भवन में किराए की दुकान में वृद्ध दुकानदार ने फंदा लगा लिया। पुलिस का कहना है कि आर्थिक तंगी और पत्नी के निधन के बाद डिप्रेशन की वजह से वृद्ध ने आत्महत्या की।

थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव के अनुसार रातानाडा में एयरफोर्स क्षेत्र में अफसर मैस के पास निवासी ओमप्रकाश (64) पुत्र जगदीशचन्द्र सोनी ने सामान पैकिंग में प्रयुक्त होने वाली प्लास्टिक रस्सी से फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा गया।
मृतक ने सोजती गेट के अंदर नगर निगम की पुरानी इमारत के पीछे स्वर्णकार समाज के भवन में प्रिंटिंग प्रेस के लिए दुकान किराए पर ले रखी थी। वो सुबह दुकान आए और चाय पी। फिर शटर आधा नीचे कर दिया। पड़ोसी दुकानदार कचरा निकालने लगे तो शटर के नीचे से हवा में लटकते पांव दिखाई दिए। भवन के मैनेजर को सूचित किया गया। शटर ऊपर करने पर ओमप्रकाश फंदे से लटके नजर आए। उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को सूचित किया गया। भतीजे रामबाबू की तरफ से मर्ग दर्ज किया गया।

सुसाइड नोट : मर्जी से जान दे रहा हूं
पुलिस का कहना है कि मृतक आर्थिक तंगी से परेशान था। पत्नी का भी कोरोना काल में निधन हो गया था। तब से वो खुद को अकेला महसूस करने लगे थे। वो डिप्रेशन में चले गए थे। संभवत: इन्हीं कारणों से आत्महत्या की। मौके पर मिले सुसाइड नोट में मृतक ने खुद की मर्जी से जान देने व किसी को तंग-परेशान न करने का उल्लेख किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yuUzOs
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment