जोधपुर।
अभी जब कोरोना के कारण पूरे विश्व में पर्यटन व्यवसाय सबसे ज्यादा प्रभावित है। ऐसे में जोधपुर को सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि मिलना यहां के मार्केट के लिए एक सुखद संकेत है। सोशल मीडिया खास तौर पर इंस्टाग्राम पर जोधपुर से जुड़े हैशटेग पर ब्लूसिटी का टूर काफी वायरल हो रहा है। लोगों के फीडबैक के हिसाब से 22वे स्थान पर है जोधपुर।
नगेन्द्र ने बढ़ाया मान
ट्रिप एडवाइजर की ओर से पूरी दुनिया के पर्यटकों के फीडबैक के लिहाज से रैंकिंग जारी की गई। जोधपुर के गाइड नगेन्द्र सिंह का जोधपुर ब्लू सिटी टूर काफी पसंद किया गया है। इसे विश्व की रैंकिंग में 22वां स्थान मिला है। इसके अलावा एशिया में तीसरा व भारत में पहला स्थान है। कोई भी देशी-विदेशी पर्यटक यात्रा करने से पहले ट्रिप एडवाजर पर ये रिव्यू जरूर देखते हैं।
फैक्ट फाइल
- 32 लाख जोधपुर हैशटेग से पोस्ट है इस वक्त
- 10 से ज्यादा हैशटेग जोधपुर से जुडे प्रचलन में
- 22 वी रैंक फीडबैक के लिहाज से पूरे विश्व में
- 2 माह से मंद पड़े पर्यटन व्यवसाय को बंधी उम्मीदें
वायरल हो रहे ब्लूसिटी के फोटो
इंस्टाग्राम पर देश-विदेश के लोग अब भी ब्लूसिटी की गलियों के फोटो वायरल कर रहे हैं। भले ही विदेशी पर्यटक अब टूर पर नहीं है, लेकिन वे अपनी मेमोरिज को शेयर करने से नहीं चूकते। इसको कहीं न कहीं फायदा जोधपुर के पर्यटन को भी मिल रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xf00Qh
0 comments:
Post a Comment