निर्माणाधीन मकान से लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
मण्डोर थानान्तर्गत माता का थान चौराहे के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार व लापरवाही से आए ट्रक की चपेट से बाइक सवार एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में लिया।

उप निरीक्षक महावीरसिंह ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में सेक्टर 9 निवासी कौशल (25) पुत्र राधाकृष्ण शर्मा का माता का थान क्षेत्र में मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। कौशल सुबह श्रमिकों के लिए सामान व रुपए देने निर्माण कार्य स्थल पर गया, जहां से वह दोपहर करीब बारह बजे मोटरसाइकिल पर लौट रहा था। माता का थान चौराहे के पास तेज रफ्तार व लापरवाही से आए ट्रक ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। कौशल नीचे गिर गया और ट्रक का टायर उसके ऊपर से निकल गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। उधर, पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच कर परिजन को सूचित किया। फिर शव मोर्चरी भिजवा दिया गया, जहां कार्रवाई के बाद परिजन को सुपुर्द किया गया। मृतक के भाई शुभम की तरफ से मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया। मृतक पढ़ाई के साथ-साथ कार्य भी करता था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37dgGNz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment