शिक्षक को हनी ट्रैप में फंसाने का फरार आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने एक शिक्षक को झालामण्ड स्थित मकान में बुलाकर महिला से बलात्कार के मामले में फंसाने की धमक देकर 50 लाख रुपए मांगने के मामले में तीन साल से फरार आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया। दो महिलाओं को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) मांगीलाल ने बताया कि बाड़मेर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र निवासी तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में चयनित युवक ने 25 सितम्बर 2018 को हनी ट्रैप में फंसाने व ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपए मांगने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में बिलाड़ा थानान्तर्गत रावर निवासी महेन्द्र बिश्नोई भी शामिल था। जो मामला दर्ज होने के बाद से फरार हो गया था। लम्बे समय से पकड़ में न आने पर उसके खिलाफ कोर्ट ने उसे मफरूर घोषित किया था। थानाधिकारी अमित सिहाग के नेतृत्व में एएसआई वीेरेन्द्र, हेड कांस्टेबल थानाराम, कांस्टेबल चंपालाल व हरकेश ने संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद रविवार को रावर गांव निवासी महेन्द्र पुत्र महीराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की जा रही है।
रुपए न देने पर बलात्कार में फंसाने की धमकी
थानाधिकारी अमित सिहाग ने बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में चयनित युवक को 2 सितम्बर को एक महिला ने फोन किया था। फिर वह उससे बातें करने लगी थी। 16 सितम्बर को महिला के बुलावे पर युवक झालामण्ड स्थित महिला के घर पहुंचा था। वहां दो महिलाएं व एक युवक मिले थे। युवक को कमरे में बंद कर मारपीट की थी और मोबाइल व कार की चाबी लूट ली थी। फिर उसके पिता को फोन कर बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए मांगे थे। इस मामले में पुलिस दोनों महिलाओं को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VqHqaR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment