मध्यरात्रि घरों में गूंजा नंद के आनंद भयो....

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सूर्यनगरी में कान्हा के आगमन होते ही शंखध्वनि व ढोल-थाली के बीच श्रद्धालुओं में आनंद व उल्लास छा गया। सूर्यनगरी के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में कोविड गाइडलाइन के कारण रात्रि 8 बजे तक दर्शन के बाद कपाट बंद होने से भक्तों में निराशा छा गई। लेकिन मध्यरात्रि को घड़ी की सुईयां मिलते ही घर व कृष्ण मंदिर नंद के आनंद भयो.....हाथी घोड़ा पालकी...जै कन्हैयालाल की... से गूंज उठे। ऋतुपुष्पों से व रंग बिरंगी आकर्षक रोशनी से सुसज्जित कृष्णमंदिरों व घरों में राधाकृष्ण की नयनाभिराम झांकियां सजाई गई। कटला बाजार स्थित कुंजबिहारी, गंगश्यामजी मंदिर, बालकृष्णलाल मंदिर, रातानाडा कृष्ण मंदिर में देर शाम तक भक्तों की रेलमपेल रही। सभी पुष्टमार्गीय मंदिरों में मंगलवार सुबह नंदोत्सव मनाया जाएगा।

पालकी में शोभायात्रा

विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विहिप बजरंग दल की ओर से पालकी में ठाकुरजी की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सरदारपुरा स्थित सत्संग भवन से शोभायात्रा रवाना होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्ग से होते हुए पुन: सत्संग भवन पहुंचकर विसर्जित हुई।

यहां भी हुए आयोजन
गीताभवन चक्रधारी मंदिर में आकर्षक रंगबिरंगी रोशनी व मंदिर में फूलों का शृंगार किया गया। आर्य समाज महामंदिर की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी पर्व जाटाबास स्थित कृष्ण मन्दिर में मनाया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ कर कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। जोधपुर अग्रवाल कपल क्लब की ओर से मरुगढ़ में कृष्ण जन्मोत्सव पर लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के रवि जालानी ने बताया कि जन्माष्टमी कार्यक्रम में सामाजिक सेवाओं में सहयोगी सदस्यो को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया

.य़हां भी जन्माष्टमी की धूम

लाल मैदान पावटा सी रोड स्थित बालाजी एवं शिवजी भगवान मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. चिमनसिंह परिहार, चैनसिंह पंवार, रामसिंह सांखला, कथावाचक सुषमा परिहार आदि ने आरती में भाग लिया।

बाल गोपाल स्वांग में उतरे रैम्प पर

सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी व शनिधाम की ओर से जन्माष्टमी कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में बाल गोपाल राधा कृष्ण के स्वांग में रैंप पर उतरे तो पूरा माहौल कृष्णमय नजर आया। सोसायटी की अध्यक्ष विमला गट्टानी व महंत पंडित हेमंत बोहरा ने बताया कि सूरसागर रामद्वारा के संत रामप्रसाद के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल मौजूद रही। सोसायटी के हस्तीमल सारस्वत, मुकेश बंसल, ललित सुराणा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yxCrCO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment