जैन पर्युषण महापर्व की आराधना 4 से

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. त्याग, तप एवं क्षमा के परिचायक जैन धर्म के आठ दिवसीय पर्व पर्युषण की तैयारियां जोधपुर में शुरू हो चुकी है। जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक, स्थानकवासी एवं तेरापंथी समाज चातुर्मास स्थलों पर तप आराधना की तैयारियों में जुट गए हैं। पयुर्षण पर्व के दौरान जैन-श्रावक नवकारसी, चौरसी, उपवास, एकासन, आयंबिल तप आराधना करेंगे। जैन श्वेतांबर तेरापंथ संघ में 4 सितम्बर से पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व की आराधना प्रारम्भ होगी। सभा मंत्री महेन्द्र सुराणा ने बताया की साध्वी कुसुमप्रज्ञा व साध्वी हंसप्रज्ञा के सानिध्य में पावटा बी रोड स्थित नीलकमल भवन में पर्युषण महापर्व की आराधना की जाएगी। तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष मितेश जैन ने बताया की 4 सितंबर से 10 सितंबर तक पर्युषण पर्व व 11 सितंबर को संवत्सरी मनाई जाएगी।

.........

मूर्तिपूजक समुदाय के पयुर्षण 3 से

जैन मूर्तिपूजक समुदाय 3 सितम्बर से तथा जैन दिगम्बर समुदाय के पयुर्षण महापर्व दक्षलक्षणा पर्व के रूप में 10 सितम्बर से आराधना साधना करेंगे। जैन गौरव समिति जिला महासचिव धनराज विनायकिया ने बताया श्वेतांबर जैन मूर्तिपूजक समुदाय के पयुर्षण पर्व 3 सितम्बर से चातुर्मास स्थलों पर कोविड़ गाइड लाइन की पालना के साथ शुरू होंगे। मूर्तिपूजक संप्रदाय के अनुयायी संवत्सरी क्षमापना का पर्व 10 सितम्बर को तथा दिगंबर जैन समुदाय की संवत्सरी 19 सितम्बर को व क्षमावाणी 21 को क्षमापन दिवस के रूप में मनाई जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jrRF8m
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment