जोधपुर। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए अंतिम चरण का मतदान १ सितम्बर को होगा। इसके लिए प्रचार का दौर सोमवार शाम को थम गया। भाजपा व कांग्रेस नेताओं ने इसके लिए ताकत झोंकी। कांग्रेस की ओर से आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत अपने पिता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद फिर से चुनावी मैदान में आ गए। विधायकों ने भी सक्रियता दिखाई। वहीं भाजपा की ओर से केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद राजेन्द्र गहलोत व रालोपा के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने भी सभाएं ली।
भाजपा की ओर से शेखावत व गहलोत ने प्रदेश कांगे्रस की सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया तो केन्द्र सरकार की योजनाएं गिनाई। कांग्रेस की ओर से वैभव व स्थानीय विधायकों ने कांग्रेस सरकार के अब तक के कार्यों के आधार पर वोट मांगे व भाजपा पर झूठ बोलने के आरोप लगाए।
बेनीवाल ने किए वादे
धुंधाड़ा. राष्ट्रीय लोकतांतित्रक पाटी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सुशासन देने व किसानों को कर्ज मुक्त करने की दिशा में कार्य करने के वादे किए। भाजपा व कांग्रेस दोनों पर आरोप लगाए।
शुरू हुई बाड़ाबंदी
भाजपा ने बाड़ाबंदी को पहले चरण के चुनाव समाप्त होते ही शुरू कर दी। जिला परिषद के सभी प्रत्याशी एक साथ रखे गए हैं। जबकि पंचायत समितिवार बाड़ाबंदी अलग की गई है। ओसियां विधानसभा की दो पंचायत समितियों के प्रत्याशी एक साथ है। प्रशिक्षण के नाम पर यह बाड़ाबंदी की गई है। वहीं कांग्रेस में अभी अंतिम चरण के बाद सभी को एक साथ ले जाने की योजना है, वे भी पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों को अलग-अलग ही रखेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BoQAEk
0 comments:
Post a Comment