जोधपुर के रंगमंच का अभिनय छा रहा टीवी और वेब सीरीज पर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अभिषेक बिस्सा

जोधपुर. कभी रंगमंच पर कलाकारी दिखाई तो कभी रेडियो में आरजे नाम से मशहूर हुए। ये हैं जोधपुर निवासी शैलेन्द्र व्यास। व्यास ने साल 2017 में टीवी पर प्रसारित हुए परमावतार श्रीकृष्ण में अक्रूर नामक किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी है। टाइगर श्रॉफ जैसे बड़े कलाकारों की फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने टाइगर अभिनीत फिल्म ए फ्लाइंग जट्ट फिल्म में भी कार्य किया।
शैलेंद्र इन दिनों भी बड़े निर्माताओं की निर्देशित वेब सीरीजों में कार्य कर रहे हैं। इन फिल्मों को अनुबंध के तहत शैलेन्द फिलहाल जगजाहिर नहीं कर सकते हैं। शैलेन्द्र व्यास ने टीवी शो परमावतार श्रीकृष्ण में अक्रूरजी का किरदार निभाया था। इस किरदार को खासा पसंद किया गया। आधा दर्जन राजस्थानी फिल्मों में भी शैलेंद्र दिख चुके हैं।

चंकी पांडे के साथ नजर आएंगे वेब सीरीज में
शैलेन्द्र व्यास दूंनाली नामक वेब सीरीज के लिए काम कर रहे है। इस सीरीज में चंकी पांडे, दिव्येंदू शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके लिए दूसरे शैड्यूल की शूटिंग जल्द ग्वालियर में होने की तैयारी चल रही है। फेस्टिवल सीजन को लेकर शैलेन्द्र इन दिनों जोधपुर में है।

टाउन हॉल के रंगमंच से शुरू किया सफर

जोधपुर का एकमात्र व्यवस्थित रंगमंच टाउन हॉल माना जाता है। यहां दर्जनों नाट्कों में अपने अभिनय का जौहर शैलेन्द्र बिखेर चुके हैं। शैलेन्द्र कई मीडिया हाउस व रेडियो में बतौर आरजे सेवाएं दीं है। शैलेन्द्र जोधपुर परकोटा के निवासी हैं।

काम खूब हैं, लेकिन खुद की स्किल्स जरूरी
शैलेन्द्र बताते हैं कि मुंबई में बड़े-छोटे पर्दें पर काम खूब है, लेकिन आपकी खुद की स्किल्स चाहिए कि आपको काम कितना जल्दी मिल सके। मुंबई में जो भी सही उद्देश्य के साथ आता है, उसे काम मिल जाता है। रोजमर्रा में छोटे-बड़े परदे पर दिखने वाले एक्टर भी मुंबई में खुद को स्ट्रग्ल मानते हैं। उनके पास फिलहाल पर्याप्त काम है, लेकिन सिनेमा, वेब सीरीज व छोटे पर्दें के दर्शकों को बेहतर परफोर्मेंस देने के लिए उनका स्ट्रग्ल जीवन पर्यंत जारी रहेगा। व्यास का मानना हैं कि कला अंतहीन है। जोधपुर उनके दिल में बसता है, इसलिए उसे वे कभी नहीं भूलेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zoGEKE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment