जोधपुर. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को बादलों की आवाजाही के कारण दिनभर बादलों व सूरज की आंख मिचौनी चलती रही, जिसके कारण अधिकांश शहर व कस्बों में तापमान दो से तीन डिग्री तक गिर गया। जोधपुर व आसपास के इलाकों में पारा 35 डिग्री के पास आ गया। प्रदेश के किसी भी हिस्से में तापमान चालीस डिग्री से ऊपर नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही बादलों की हल्की आवाजाही के साथ तेज हवा बह रही थी, जिसके कारण मौसम सुहाना बना रहा। दिन चढऩे के साथ धूप भी निकली लेकिन बादल भी आते-जाते रहे। दिन में उमस ने लोगों को परेशान जरुर किया लेकिन कल की तुलना में तपिश का असर कुछ कम रहा। अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा। ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 28.6 व अधिकतम पारा लुढकक़र 38.4 डिग्री पर आ गया।
बाड़मेर और जैसलमेर के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। यहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 27.3 व 25 और अधिकतम 36.5 व 35.8 डिग्री रहा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jgq61J
0 comments:
Post a Comment