बाइक की चपेट से घायल चालक की मृत्यु

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सूरसागर थानान्तर्गत कबीर नगर में भोजनालय के पास मोटरसाइकिल की चपेट से घायल बस चालक की मृत्यु हो गई। मोटरसाइकिल चालक की पहले ही मृत्यु हो गई थी। जबकि एक युवक मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस के अनुसार बाप तहसील में टेकरा गांव निवासी आसुसिंह (33) पुत्र हरिसिंह चुनावी ड्यूटी के चलते गत 23 अगस्त को बस लेकर जोधपुर आया था। 27 अगस्त की रात साढ़े नौ बजे कबीर नगर में भोजनालय पर खाना खाने के बाद वो गोविंदसिंह के साथ पैदल बस की तरफ लौट रहा था। रास्ते में पीछे से आई मोटरसाइकिल ने आसुसिंह को चपेट में ले लिया। वह गंभीर घायल हो गया। गोविंदसिंह ने उसे मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के चचेरे भाई गुलाबसिंह की तरफ से मामला दर्ज किया गया। उधर, मोटरसाइकिल चालक भाखरीवास निवासी नवीन पुत्र बाबूलाल गहलोत व उसके पीछे बैठा रवि गंभीर घायल हो गए थे। जिन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया था, जहां नवीन की मृत्यु हो गई थी। जबकि रवि बेहोशी की हालत में भर्ती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mOsZJ2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment