जोधपुर.
जिले में एक व्यक्ति ने नाबालिग से बलात्कार कर अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए और ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर पीडि़ता की छोटी बहन से भी मारपीट व छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस के अनुसार एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री से बलात्कार, अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण और एक अन्य नाबालिग पुत्री से मारपीट व छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि गत आठ अगस्त को आरोपी घर में आ गया और बड़ी पुत्री को अकेला पाकर बलात्कार करने लगा। कुछ देर बाद वहां आई छोटी बहन ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट व छेड़छाड़ की। आरोप है कि युवक ने अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। जिससे वह ब्लैकमेल करने लग गया। साथ ही धमकियां भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीडि़ता के बयान दर्ज कराने के साथ ही मेडिकल कराया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V5CgRM
0 comments:
Post a Comment