पुलिस जीप को टक्कर मार डम्पर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पुलिस जीप को टक्कर मार डम्पर भगाने का आरोपी गिरफ्तार
- राजकार्य में बाधा डालने व हमले में था वांछित
जोधपुर.
बनाड़ थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बजरी से भरे डम्पर को रोकने पर पुलिस जीप को टक्कर मारकर भगा ले जाने के मामले में वांछित डम्पर चालक को मंगलवार को गिरफ्तार किया। डम्पर बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि गत दिनों रात्रिगश्त के दौरान बनाड़ रोड पर बजरी से भरे डम्पर को रोका गया था। बजरी संबंधित दस्तावेज मांगने पर चालक ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी थी और डम्पर भगा ले गया था। इस संबंध में राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया था। डम्पर पर लिखे नाम से चालक की पहचान की गई थी। जिसमें वांछित शिकारगढ़ के नैणों की ढाणी निवासी चालक विक्रम नैण पुत्र मुन्नाराम जाट को गिरफ्तार किया गया। डम्पर बरामद नहीं हो पाया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lWwlJT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment