जोधपुर.
प्रतापनगर थाना पुलिस ने आखलिया चौराहे के पास स्थित दुपहिया वाहन शोरूम में चोरी करने के मामले में मंगलवार को एक मोपेड व टेबलेट बरामद किया।
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि गत 6 अगस्त की मध्यरात्रि आखलिया चौराहे के पास स्थित सुनीता मोटर्स नामक शोरूम के पीछे वाले गेट का ताला तोड़कर चोर ने सर्विस के लिए आई मोपेड, टेबलेट व कुछ रुपए चुरा लिए थे। शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश शुरू की गई और सोजती गेट के भीतर भील बस्ती निवासी अर्जुन पुत्र बाबूलाल भील को गिरफ्तार किया गया। उससे चोरी की मोपेड व टेबलेट बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ सात मामले पहले से दर्ज है।
चोरी की बाइक बरामद, एक गिरफ्तार
प्रतापनगर थाना पुलिस ने प्रतापनगर में सुभाष उद्यान के पास स्थित मकान के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। सुभाष उद्यान के पास निवासी जगदीश पुत्र गोपीकिशन पालीवाल की बाइक गत 19 जून की दोपहर घर के बाहर से चोरी हो गई थी। बीस जून को चोरी का मामला दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश व संदिग्धों से पूछताछ की गई। तब चांदपोल में माता का कुण्ड निवासी जसराज (19) पुत्र चतुराराम भील व सूरसागर में भूरटिया गली-10 निवासी चन्द्रप्रकाश उर्फ मोगली (19) पुत्र भैराराम भील को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एक-एक मामले दर्ज हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jFkHAd
0 comments:
Post a Comment