जोधपुर.
बनाड़ थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के तीन मामलों में फरार एक युवक को मंगलवार को गिरफ्तार किया। उसके दो साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कुछ समय पहले भागीरथ व प्रशांत को गिरफ्तार किया गया था। इनसे पूछताछ में वारदात में पप्पूराम सेंवर के भी शामिल होने का पता लगा था। तब से उसकी भी तलाश की जा रही थी। संभावित ठिकानों पर दबिशें देने पर आरोपी पप्पूराम गायब हो गया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को जोधपुर आए पीपाड़ शहर थानान्तर्गत मलार गांव निवासी पप्पूराम सेंवर पुत्र मांगीलाल जाट को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि वह जोधपुर आकर शादी व पार्टियों में वेटर का काम करता था। इस दौरान भीड़-भाड़ में रैकी कर वाहनों को चिह्नित करता था। फिर साथियों को बुलाकर मोटरसाइकिल चुरा ले जाता था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CAxFaW
0 comments:
Post a Comment