आइपी एड्रैस व टेबलेट की लोकेशन से 12 घंटे पकड़ लिया था हत्यारे को

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
कुम्हारिया कुआं क्षेत्र से सात वर्षीय हिमांशु पुत्र बंशीलाल प्रजापत के गत १७ मार्च को गायब होने की सूचना मिलते ही तलाश शुरू कर दी गई थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए, लेकिन खास सुराग नहीं लगा। अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। गत १९ मार्च की दोपहर रातानाडा में पोलो मैदान के पास नाले में प्लास्टिक कट्टे में हत्या कर कट्टे में डालकर फेंका गया बच्चे का शव मिला।

अपहरण के कुछ देर बाद ही पड़ोसी किशन सोनी ने उसकी हत्या कर शव आटा कम्पनी के प्लास्टिक कट्टे में डाल नाले में फेंक दिया था। अपहरण व हत्या के दूसरे दिन १८ मार्च को उसने वर्चुअल नम्बर से पड़ोसी को दस लाख रुपए की फिरौती के लिए व्हॉट्सएेप मैसेज किए। इसका पता लगने पर आइपी एड्रैस खंगाला गया। उससे उस डिवाइस यानि मोबाइल या टेबलेट को ट्रैस किया गया, जिससे वह मैसेज कर रहा था। उसकी लोकेशन निकाली गई, जो मृतक के घर के आस-पास की आई। घर की तलाशी ली तो जिस कट्टे में शव मिला था उसके जैसे कई सारे कट्टे घर में मिल गए। आरोपी ने हत्या के बाद कट्टे में शव डाल बैग में रखकर मोटरसाइकिल पर बांध रातानाडा में नाले में फेंक दिया गया था।
घर की तलाशी में एक टेबलेट भी बरामद हुआ। उसमें फिरौती के लिए पड़ोसी को किए सभी संदेश मिल गए। संदेश भेजने के लिए उसने विदेशी वर्चुअल नम्बर हासिल किए थे। टेबलेट को मोबाइल में हॉट-स्पॉट से कनेक्ट कर व्हॉट्सएेप इंस्टॉल कर उसी से फिरौती के संदेश भेजे थे। संदेह पुख्ता होने पर मथुरादास माथुर अस्पताल में परिजन के बीच विलाप कर रहे किशन सोनी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने पूरी वारदात स्वीकार ली।

जांच के दौरान अपहरण, हत्या व शव छुपाने तक का पूरा रूट मैप बनाया गया। हत्या के बाद शव नाले में फेंकने के लिए वह बाइक पर जिस रास्ते से गया था, वहां के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज लिए गए। जिसमें वह हेलमेट पहने बाइक पर शव ले जाते नजर आ गया। उसे बैग बाइक पर लटकाकर घर से निकलते पड़ोसी ने देखा था, लेकिन बैग में शव के बारे में अनजान थे। पड़ोसी के भी बयान लिए गए।
पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने गंभीर मामले का १२ घंटे में खुलासा करने पर पुलिस मुख्यालय रिपोर्ट भेजी, जहां से केन्द्रीय गृहमंत्री पदक के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय भेजी गई थी। सुपरविजन के लिए सहायक पुलिस आयुक्त दरजाराम बोस व बतौर आइओ थानाधिकारी को गृह मंत्री पदक देने की घोषणा की गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sw25GF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment