जोधपुर.
बासनी थाना पुलिस ने न्यू पावर हाउस स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के स्टोर रूम से 1140 टीसी फ्यूज वायर चोरी करने के मामले में तीन महिलाओं सहित चार व्यक्तियों को बुधवार को गिरफ्तार किया। इनसे चोरी का दो सौ किलो ताम्बे के वायर बरामद किए गए।
थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि गत 16 अगस्त की दोपहर 12 बजे स्टोर रूम के हॉल-1 की खिड़की कटी नजर आई थी। हॉल-2 के मुख्य शटर की कूंदी टूटी हुई थी। हॉल संख्या-3 की खिड़की टूटी हुई थी। कांच भी टूटा पड़ा था। टीसी फ्यूज वायर 80 एम्पीयर से भरे स्पूल बिखरे पड़े थे। चोरों ने वहां से 1140 किलो टीसी फ्यूज वायर (80 एम्पीयर) चुरा लिए थे। सहायक अभियंता आलोक हर्ष की तरफ से चोरी का मामला दर्ज किया गया था। इस बीच, मंगलवार रात गश्त के तीन महिलाओं व एक पुरुष को संदिग्ध हालात में घूमते पकड़ा गया। चारों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो इन्होंने डिस्कॉम स्टोर रूम में वायर चोरी करना कबूल कर लिया। इस पर रातानाडा सांसी बस्ती निवासी राकेश पुत्र लच्छाराम सांसी, रेखा पत्नी राकेश सांसी, जमना पत्नी रवि और हीना पत्नी पन्नालाल सांसी को गिरफ्तार किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3y0Bume
0 comments:
Post a Comment