प्रेम विवाह करने आई युवती का अपहरण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

प्रेम विवाह करने आई युवती का अपहरण
- कुछ घंटे बाद थाने पहुंची युवती, बयान के आधार पर प्रेमी संग भेजा
जोधपुर.
प्रेम विवाह करने अदालत जाने के लिए निकट ही स्थित उम्मेद उद्यान के पीछे खड़ी एक युवती को उसके परिजन कार में डाल कर ले गए। युवक ने उदयमंदिर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया, लेकिन कुछ घंटे बाद युवती थाने पहुंच गई। पुलिस ने बयानों के आधार पर उसे युवक के साथ भेज दिया।
थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि एक प्रेमी युगल प्रेम विवाह करने के लिए उम्मेद उद्यान के पीछे अधिवक्ता के पास आए। इस दौरान कार में आए युवती के पिता व अन्य परिजन युवती को जबरन कार में बिठाकर अपने साथ ले गए। युवक थाने पहुंचा और प्रेमिका के अपहरण की सूचना दी। पुलिस ने कार की तलाश में नाकाबंदी कराई। साथ ही अपहरण का मामला भी दर्ज किया। तलाश के दौरान कुछ घंटे बाद युवती थाने में पेश हो गई।

पुलिस ने उसके बयान लिए। उसने युवक के साथ जाने की इच्छा जताई। इस पर उसे युवक के साथ भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। अब अपहरण के मामले में एफआर लगाई जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XuCSRA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment