JODHPUR---बोरानाडा में भूखंडों की ई-नीलामी 7 से

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बोरानाडा में भूखंडों की ई-नीलामी 7 से
- रीको- 42 भूखण्ड़ों का करेगा आवंटन
जोधपुर।
रीको की ओर से बोरानाडा में विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में 42 भूखण्ड़ों को खरीदने के लिए लिए ई-नीलामी प्रकिया चल रही है। रीको बोरानाडा के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक विनीत गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन बिडिंग 7 जुलाई को सुबह 10 बजे से 9 जुलाई शाम 5 बजे तक कर सकते है। बोलीदाता रीको की वेबसाइट पर जाकर ई-ऑक्शन प्रक्रिया में भाग ले सकते है।रीको की ओर से उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए 23 जून से प्रोत्साहन कैम्प लगाए जा रहे है। जिसमें बोली दाता 6 जुलाई शाम 6 बजे तक ऑनलाइन बिडिंग प्रक्रिया के माध्यम से अमानत राशि जमा कराकर नीलामी में भाग ले सकते है।
-
42 भूखण्ड़ों का वर्गीकरण
- 22.50 वर्गमीटर क्षेत्रफल से 72.00 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 22 व्यवसायिक भूखण्ड़।
- 140.25 वर्गमीटर क्षेत्रफल व 164.65 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 2 आवासीय भूखण्ड़।
- 511.30 वर्गमीटर क्षेत्रफल से 2313.30 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 16 औद्योगिक भूखण्ड वव एक निर्मित कियोस्क ।
- 256.37 वर्गमीटर क्षेत्रफल का एक औद्योगिक भूखण्ड़ जैसलमेर किशनघाट औद्योगिक क्षेत्र में।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3693U21
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment