विशाखापट्टनम-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल के रूप में चलेगी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
रेलवे की ओर से विशाखापट्टनम-भगत की कोठी साप्ताहिक सुपरफ ास्ट स्पेशल ट्रेन के स्थान पर अब विशाखापट्टनम -भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित होगी। गाड़ी संख्या 08573 विशाखापट्टनम -भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल 8 जुलाई से आगामी आदेशों तक विशाखापट्टनम से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 5.25 बजे रवाना होकर शुक्रवार को रात 8 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 08574 भगत की कोठी-विशाखापट्टनम साप्ताहिक स्पेशल 10 जुलाई से आगामी आदेशों तक भगत की कोठी से प्रत्येक शनिवार को रात 8 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 9.50 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। इस ट्रेन के ठहराव व समय-सारणी पूर्ववत् रहेंगे।
---
संगठन के इतिहास व उपलब्धियों पर पुस्तिका का विमोचन
ऑल इंडिया रेलवे फैडरेशन की ओर से यूनियन के इतिहास व उपब्धियों पर जारी गई पुस्तिका का शुक्रवार को मण्डल कार्यालय में विमोचन कर सभी शाखाओं में वितरण किया गया। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के मण्डल सचिव मनोजकुमार परिहार ने बताया कि पुस्तिका में सन् 1930 से लेकर वर्तमान तक यूनियन की ओर से किए गए संघर्ष व उपलब्धियों का विवरण दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TvG5i7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment