जोधपुर. जोधपुर में कोरोना के आंकड़े कमजोर पड़ चुके हैं। शहर में शुक्रवार को केवल शहर परकोटा से एक रोगी पॉजिटिव सामने आया। जबकि देहात में बनाड़ , भोपालगढ़ व ओसियां ब्लॉक से 1-1 संक्रमित मिले। शहर के 8 जोन व देहात के 7 ब्लॉक से एक भी रोगी पॉजिटिव नहीं मिला। एक भी रोगी की मौत दर्ज नहीं की गई।
जोधपुर में कोरोना संक्रमण के जुलाई माह के 2 दिन में 14 नए केस मिले और 23 डिस्चार्ज किए गए हैं।
इस साल 71859 जने संक्रमित, 67285 डिस्चार्ज और 12 सौ मौतें हुई हैं। एमडीएम अस्पताल में 3 संक्रमित भर्ती चल रहे हैं। मेडिसिन विभाग में 2 और गायनी विभाग में 1 संक्रमित भर्ती हैं। इसी तरह महात्मा गांधी अस्पताल में 4 पॉजिटिव भर्ती हैं। यहां आईसीयू में 3 और 1 रोगी वार्ड में उपचाराधीन हैं।
7 दिन बाद 2 सौ से ज्यादा सेंटर पर टीकाकरण आज
जोधपुर जिले में शनिवार को बड़ी संख्या में टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य विभाग 7 दिन बाद 2 सौ से ज्यादा सेंटर पर टीकाकरण की व्यवस्था करेगा। इस बार स्वास्थ्य विभाग का दूसरी डोज पर ही ज्यादा फोक्स रहेगा। इससे पहले गत 25 जून को 264 साइट्स पर करीब 69 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ था। वहीं अब शनिवार को 212 सेंटर पर टीकाकरण होगा। शहर में 18 प्लस आयुवर्ग को 24 सेंटर पर कोविशिल्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। 2 सेंटर पर को-वैक्सीन लगेगी। 45 प्लस का 156 जगहों पर वैक्सीनेशन होगा। इन सभी को कोविशिल्ड लगेगी। 30 जगहों पर 45 प्लस को को-वैक्सीन लगेगी। ये सारे स्थान ग्रामीण क्षेत्र हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ykiDDA
0 comments:
Post a Comment