जोधपुर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारियों की मंगलवार आधी रात बाद जारी जम्बो तबादला सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले में प्रशासन का चेहरा ही बदल गया। शहर से गांव तक के अधिकारी बड़ी संख्या में इधर-उधर किए गए हैं। जोधपुर के दोनों नगर निगमों की कमान जहां एक बार फिर आईएएस की जगह वरिष्ठ आरएएस अधिकारियों को सौंप दी गई है, वहीं ग्रामीण इलाके में प्रशासनिक व्यवस्था संभालने वाले अधिकांश उपखंड अधिकारी (एसडीएम) भी बदल दिए गए हैं।
नगर निगम दक्षिण का आयुक्त अरुण कुमार पुरोहित को बनाया गया है। वे अब तक जोधपुर में ही अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के पद पर तैनात थे। नगर निगम उत्तर में जयपुर के एडीएम (तृतीय) राजेन्द्रसिंह कविया नए आयुक्त होंगे। ये संयोग ही है कि निगम उत्तर में सहायक भू-प्रबंध अधिकारी अदिति पुरोहित को उपायुक्त लगाया गया है। वे दक्षिण निगम की कमान संभालने वाले अरुण पुरोहित की पुत्री हैं। निगम उत्तर की उपायुक्त रेणु सैनी को जोधपुर में ही जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (माड़ा) में अतिरिक्त आयुक्त (चतुर्थ) के पद पर भेजा गया है।
यह भी बड़े बदलाव
एचसीएम रीपा जोधपुर के अतिरिक्त निदेशक ओम प्रकाश बिश्नोई को स्थानीय निकाय विभाग का क्षेत्रीय उप निदेशक बनाया गया है। यहां से दलवीर ढड्ढा को रीको जयपुर में विशेषाधिकारी (भूमि अवाप्ति) बनाकर भेजा गया है। जिला रसद अधिकारी राधेश्याम डेलू अब एडीएम (भूमि रूपांतरण) होंगे तो जिला आबकारी अधिकारी उदयभानु चारण को इसी पद पर पाली भेज दिया गया है। एडीएम तृतीय अंजुम ताहिर सम्मा जिला आबकारी अधिकारी व हेमेंद्र नागर नए डीएसओ होंगे। उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रवण सिंह को उपायुक्त जेडीए, गोमती शर्मा को रजिस्ट्रार जेएनवीयू तथा वहां से चंचल वर्मा को उपायुक्त जेडीए तथा लगाया गया है। जेडीए से कंचन राठौड़ को सहायक भू-प्रबंध अधिकारी लगाया गया है।
बदल गए अधिकांश एसडीएम
डॉ. अर्चना व्यास फलोदी, मनोजकुमार मीणा लोहावट, हवाईसिंह यादव भोपालगढ़, दूदाराम पीपाड़ सिटी, हरिसिंह बाप, मनोज खेमादा बालेसर, पुष्पाकंवर सिसोदिया शेरगढ़ व दयानंद रूयल बावड़ी के नए एसडीएम होंगे। इनके अलावा सुरेंद्रसिंह पुरोहित जोधपुर (उत्तर) व अपूर्वा परवाल जोधपुर (दक्षिण) में एसडीएम लगाया गया है।
-
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zHtYy7
0 comments:
Post a Comment