देश के कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा 7 अगस्त से

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
देश के कृषि विश्वविद्यालयों में सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर ) एन्ट्रेन्स परीक्षा अगस्त व सितम्बर माह में होगी। यह परीक्षा नेशनल टेस्ट एजेंसी कराएगी। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए 7-8 अगस्त व 13 सितम्बर को परीक्षा होगी। वहीं स्नोतकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए 17 सितम्बर को परीक्षा होगी। स्नातक कक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा देश के 178 शहरों में होगी। वहीं स्नातकोत्तर कक्षा में प्रवेश के लिए देश के 89 शहरों में परीक्षा होगी। जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ एमएल मेहरिया ने बताया कि इस परीक्षा से पास अभ्यर्थियों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से जुड़े कृषि विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा, जिनके लिए 15 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहती है।
-
पेट्रोल व डीजल पंप की पेनल्टी को एमनेस्टी स्कीम में शामिल करने की मांग
जोधपुर।
मरुधरा टेक्स बार, बाड़मेर टेक्स बार, बीकानेर टेक्स बार, जालोर टेक्स बार व राजस्थान के अन्य टेक्स बार एसोसिएशन्स की ओर से पेट्रोल व डीजल पंप की पेनल्टी को एमनेस्टी स्कीम में शामिल करने की मांग की गई। मरुधरा टेक्स बार ऑफ वेस्टर्न राजस्थान के अध्यक्ष पीएम चौपड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री व वाणिज्य कर आयुक्त व प्रमुख वित्त सचिव को पत्र लिखकर पेट्रोलियम प्रोडक्ट के लिए वाणिज्यक कर विभाग 2017-18, 2018-19 की पेनल्टी को एमनेस्टी स्कीम में शामिल करने की मांग की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WuTet8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment