उज्ज्वला योजना का केन्द्र खुलवाने के नाम पर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
देवनगर थाना पुलिस ने केन्द्रीय उज्ज्वला योजना के नाम पर सात युवाओं से 1.40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाली गैंग के दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने श्रीगंगानगर व अन्य जगह भी ठगी करने की जानकारी दी है।

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि गत दस जनवरी को चौहाबो निवासी त्रिलोकचंद पुत्र भोमारमा जाट की ओर से दर्ज धोखाधड़ी के मामले में यूपी के फैजाबाद निवासी देवानंद उर्फ देव पुत्र सच्चिानंद उर्फ संतोष उर्फ जवाहरलाल शर्मा और अमर बहादुर पुत्र जवाहरलाल विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से धोखाधड़ी की राशि बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। जांच में ठगी की पुष्टि होने पर पुलिस ने यूपी के मथुरा, अलीगढ़ व फैजाबाद में तलाश की थी।
सरकारी योजना की एजेंसी दिलाने के नाम पर ठगी

पुलिस का कहना है कि पीडि़त त्रिलोकचंद की जयपुर में विकलांगों के आंदोलन के दौरान वर्ष 2016 में दोनों आरोपियों से पहचान हुई थी। आरोपियों ने गांवों में उज्ज्वला केन्द्र महिला पुनर्वास केन्द्र व समाज की वृद्ध विकलांग महिलाओं के संबंध में केन्द्र सरकार की योजना का अधिकृत प्रतिनिधि बताकर केन्द्र आवंटित कराने का झांसा दिया था। इसके आवेदन करने व सिक्योरिटी फीस के नाम पर प्रति व्यक्ति बीस-बीस हजार रुपए मांगे थे। दोनों ने सात युवकों से 1.40 लाख रुपए ले लिए थे। उज्ज्वला सेंटर आवंटित न होने व राशि न लौटाने पर दोनों की ठगी का पता लगा तो युवकों ने थाने में मामला दर्ज कराया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hsE2og
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment