50 साल बाद बदले नियम, प्रदेश के शारीरिक शिक्षकों के पदोन्नति की खुली राह

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
राज्य सरकार ने प्रदेश के शारीरिक शिक्षकों को सौगात देते हुए उनके पदोन्नति की राह खोल दी है। राजस्थान शिक्षा सेवा नियम 1970-71 में संशोधन नहीं होने के कारण पिछले करीब 50 वर्षों से व्याख्याता शारीरिक शिक्षा के पदों पर पदोन्नति नहीं हो रही थी, इस कारण प्रदेश में शारीरिक शिक्षा कैडर के समस्त उच्च पदों सहित अन्य हजारों पद रिक्त पड़े थे। अब 50 वर्ष बाद नियमों में संशोधन होने से शारीरिक शिक्षकों की पदोन्नति होगी व फस्र्ट व सैकेण्ड ग्रेड शारीरिक शिक्षक पदोन्नत होंगे। इससे अब शारीरिक शिक्षक अधिकारी बन सकेंगे, जिससे राज्य में खेलों का विकास होगा।
--
केबिनेट बैठक में की घोषणा
शारीरिक शिक्षक संघ की ओर से लंबे समय से प्रथम व द्वितीय श्रेणी शारीरिक शिक्षक के पद पर पदोन्नति की मांग की जा रही थी, लेकिन नियमों में संशोधन नहीं होने के कारण पदोन्नति नहीं हो रही थी। संघ की ओर से मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी को बार-बार ज्ञापन दिए गए व समस्या समाधान की मांग की गई। बुधवार को हुई केबिनेट की बैठक में प्रथम श्रेणी शारीरिक शिक्षक पदोन्नति के लिए नियमों में संशोधन किया गया।
---
सीएम के गृह जिले में फस्र्ट ग्रेड के सभी पद खाली
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले में शारीरिक शिक्षा के फस्र्ट ग्रेड के पदों की स्थिति ठीक नहीं है। जिले में फस्र्ट ग्रेड के स्वीकृत 11 पदों में से पदोन्नति के अभाव में सभी पद रिक्त पड़े है।
---
प्रदेश में शारीरिक शिक्षकों की स्थिति
श्रेणी---- कुल पद---- कार्यरत--- रिक्त पद
प्रथम-----285 -- 56 -- 229
द्वितीय----4268 -- 2426 -- 1842
तृतीय----19150 -- 14918 -- 4232
------------------------------------------
कुल --- 23703--- 17400 ---6303
--------------------------------------------
यह पद भी खाली
- उप जिला शिक्षाधिकारी शारीरिक शिक्षा के प्रदेश में 46 पदों में से तीन चौथाई रिक्त।
- जिला शिक्षाधिकारी शारीरिक शिक्षा के प्रदेश में 4 पद, सभी रिक्त ।
- उप निदेशक स्तर के प्रदेश में 3 पद, सभी रिक्त।
-------
गुड़ बांट जताई खुशी
राजस्थान शारिरिक शिक्षा शिक्षक संघ के बैनर तले शारीरिक शिक्षकों ने गुड़ व मिठाई बांटकर खुशी जताई। संघ प्रतिनिधिमण्डल ने जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम आभार पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में संघ के देवेन्द्रसिंह, प्रकाश भादू, शेरसिंह, बेला सैनी, रज्जाक मोहम्मद, नवीन भाटी, सीमा, निर्मला विश्नोई, पुष्पा गहलोत, स्वाति, विजया प्रजापति, प्रियंका गोस्वामी, अंजना सैनी आदि शामिल थे।संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापुराम चौधरी ने बताया कि अब शारीरिक शिक्षकों के अच्छे दिन आएंगे।
--



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AQPe5J
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment