प्रदेश में कल से मानसून आगे बढऩे की संभावना

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से गुरुवार को पूर्वी हवाएं चलने के साथ ही दक्षिणी पश्चिमी मानसून (SW Mansoon) सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मानसून शनिवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के साथ राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा। जोधपुर सहित मारवाड़ के अन्य हिस्सों में शुक्रवार से बादलों की आवाजाही बढऩे की उम्मीद है। मानसून के प्रभाव से रविवार से बरसात होने की उम्मीद है। जोधपुर में सोमवार को मानसून दस्तक दे देगा।
उधर संभाग में गुरुवार को भी उमस भरी गर्मी का मौसम रहा। सूर्य नगरी में न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भोर के साथ ही तीखी धूप निकल आने से उमस भरी गर्मी रही। दिन में आसमान लगभग साफ रहा। अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री पर पहुंचा। वातावरण में आपेक्षिक आद्र्रता 45 फीसदी के करीब रहने और तापमान अधिक होने से शाम को अत्यधिक गर्मी में महसूस की गई। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलौदी में न्यूनतम तापमान 29.2 और अधिकतम 41.6 डिग्री मापा गया।
बाड़मेर और जैसलमेर में रात का तापमान क्रमश: 27.7 व 26.5 और दिन का 39.1 व 39.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dWXt6p
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment