जोधपुर। शहरी विकास के प्रोजेक्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दूसरे दिन गुरुवार को भी मंथन जारी रहा। तीन घंटे तक उन्होंने फीडबैक लिया और दिशा-निर्देश दिए। राजीव गांधी सेवा केन्द्र वीसी कक्ष से संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह, जेडीए आयुक्त कमर चौधरी, आयुक्त नगर निगम उत्तर रोहिताश्व सिंह तोमर, दक्षिण आयुक्त डॉ. अमित यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
बजट घोषणा 2021-22 में ड्रेनेज सिस्टम एवं सीवरेज कार्यो का फीडबैक लिया। शहर में पुरानी सीवरेज लाइन की मरम्मत एवं नई सीवरेज लाइनें बिछाने के लिए 309 करोड़ रुपए की घोषणा की है। सारण नगर नाला, भैरव नाला एवं जोजरी नदी रिवर फ्रंट सहित नगर निगम क्षेत्र में 60 किमी पुरानी एवं जर्जर सीवर बदलने, शहर में 250 किमी नई सीवर लाइन डालने, 40 हजार नवीन हाउस सीवरेज कनेक्शन करवाए जाएंगे।
सुरपुरा बांध
सुरपुरा बांध प्रथम चरण में 2 करोड़ से काय करवाए जा रहे हैं। सीएम ने द्वितीय चरण में प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत रूपरेखा बनाकर शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।
प्रमुख सडक़ें
बनाड़ से जयपुर की ओर जाने वाले एनएचएआई की मुख्य सडक़ तक चार लेन अथवा छह लेन की सम्पर्क सडक़ विकसित करने, पांच बत्ती से बोरानाड़ा तक के यातायात को सुगम व सरल करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। नागौर रोड़ से जयपुर रिंग रोड़, पाल रोड सहित शहर के सभी मुख्य मार्गों पर विशेष ध्यान देते हुए वर्षा के जल की निकासी एवं विभिन्न स्थानों पर सीवरेज, नाला-नाली के निर्माण पर मंथन किया गया।
ये प्रोजेक्ट भी जल्द
- गंगलाव तालाब विकास कार्य
- माचिया किले के संरक्षण एवं शहीद स्मारक का विकास कार्य
- बालसमंद-नागादड़ी ओवरफ्लो नाला निर्माण कार्य
- डे्रनेज एवं सीवरेज परियोजनाएं
- सुरपुरा बांध एम्यूजमेंट पार्क निर्माण एवं अमृत योजना के तहत ग्रीन स्टेपिंग गार्डन व ग्रीन स्पेस का कार्य
- कायलाना झील के चारों ओर सडक़ निर्माण कार्य
- सिद्धनाथ मंदिर तक रोप-वे निर्माण
- सिविल एयरपोर्ट से पाबूपूरा तक सडक़ निर्माण कार्य
- आरटीओ आरओबी का निर्माण काय
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AGDaE8
0 comments:
Post a Comment