जोधपुर. जिस हिसाब से समय बदल रहा है, लोग पूर्ण रूप से सोशल मीडिया पर आ चुके हैं। इसी तेजी से सरकारी महकमे भी ढल रहे हैं। जोधपुर का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ट्वीटर में फॉलोवर्स बढ़ाने के मामले में पूरे प्रदेश में अव्वल चल रहा है। वहीं फेसबुक की बात की जाए तो दूसरे पायदान पर है। स्वास्थ्य विभाग के इस कार्य को सरकारी स्तर पर भी सराहा जा रहा है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का ऑफि सियल ट्वीटर हैंडल 4 हजार से अधिक फ ॉलोवर्स के साथ स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय व किसी अन्य जिले एकाउंट के मुकाबले प्रदेश स्तर पर पहले पायदान पर है। वहीं बीकानेर 3650 फ ॉलोवर्स के साथ दूसरे व श्रीगंगानगर 2730 फ ॉलोवर्स के साथ तीसरे स्थान पर है। साथ ही जोधपुर फेसबुक पेज पर 32 हजार से अधिक फ ॉलोवर्स के साथ प्रदेश में दूसरे और श्रीगंगानगर 51 हजार फ ॉलोवर्स के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर काबिज है।
कोविडकाल में बढ़ा क्रेज
वर्तमान में सबसे अधिक प्रचलित प्लेटफ ार्म सोशल मीडिया है, क्योंकि अधिकतर लोगों के पास सोशल मीडिया प्लेटफ ॉर्म तक की पहुंच होती है। इसी के मद्देनजर हमने विशेषकर कोरोना संक्रमण के लक्षण,बचाव एवं रोकथाम के साथ ही कोविड-19 टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभागीय सोशल मीडिया प्लेटफ ॉर्म का सहारा ले रहे हैं। कोविडकाल में स्वास्थ्य विभाग के सोशल अकाउंट सर्च करने वालों का तांता लग चुका हैं।
- डॉ. बलवंत मंडा, सीएमएचओ
लोगों को अफवाह से बचाना हमारा ध्येय
जोधपुर स्वास्थ्य विभाग के ट्वीटर व फेसबुक पर करीब मैं हर रोज 18 घंटे सक्रिय रहता हूं। कई लोगों को सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी मिलती है। इन जानकारियों को गलत-सही बताना हमारी जिम्मेदारी बनती है। इसीलिए वैक्सीन व पॉजिटिव रोगियों के संख्या की अपडेट सोशल मीडिया पर डाली जा रही है। लोगों को सही और सटीक इसका फायदा भी हो रहा है।
- मोहन मेहरिया, समन्वयक, आइइसी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3k20dTZ
0 comments:
Post a Comment